{"_id":"5e10474d8ebc3e88062da1ad","slug":"father-and-son-murder-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: भेड़ों को लूटने के बाद बदमाशों ने बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट: भेड़ों को लूटने के बाद बदमाशों ने बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट
Sat, 04 Jan 2020 01:48 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:48 PM IST
पिता-पुत्र की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में पहाड़ी क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी भेड़ पालक पिता-पुत्र के शव शुक्रवार की दोपहर मानिकपुर मार्ग स्थित पुलिस लाइन के पास मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया था कि डेढ़ सौ से ज्यादा भेड़ों को लूटने के बाद बदमाशों ने हत्या कर शव फेंका है।
एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना स्थल पर पुलिस को करीब पौने दो सौ भेड़ें और बकरियां मिली थीं।
इस मामले में पहाड़ी क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी देवीदयाल पाल (78) और उनके बडे़ बेटे देवीदीन (50) की मौत हुई है। देवीदीन के बेटे मनोज ने बताया कि चार माह पहले साढ़े तीन सौ से ज्यादा भेड़ें और करीब 12 बकरियां खरीदी थीं।
विज्ञापन
बताया कि पुलिस लाइन के पास भेड़ों को रखने के लिए बाबा और पिता ने पड़ाव डाला था और यहीं रहते थे। एक जनवरी को वह दोनों से मिलने आया था। मौके से डेढ़ सौ से ज्यादा भेड़ें और कई बकरियां गायब हैं।
एएसपी बलवंत चौधरी और कोतवाल प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मौके से एक चिलम, छोटी शराब की बोतल, प्लास्टिक के गिलास मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।