{"_id":"58961a2c4f1c1b953fe82236","slug":"fake-facebook-id-maker-arrested-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, पुलिसवाले के बेटे ने अपने मोबाइल से पूरे शहर को कैसे बनाया ‘चकरघिन्नी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानें, पुलिसवाले के बेटे ने अपने मोबाइल से पूरे शहर को कैसे बनाया ‘चकरघिन्नी’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी अभिषेक गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसवाले के बेटे ने अपने मोबाइल से पूरे शहर को ‘चकरघिन्नी’ बना दिया। उसने जिले के चर्चित लोगों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अभद्र और अश्लील पोस्ट के द्वारा तनाव पैदा कर दिया। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार रात एक ऐसे पुलिसवाले के बेटे को दबोचा है जिसने अपने मोबाइल से फतेहपुर में तनाव फैला दिया।
शहर के दक्षिणी गौतम नगर निवासी अभिषेक शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने फेसबुक पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शनिवार सुबह अभद्र टिप्पणी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छानबीन के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी बिपिन सिंह, स्वॉट प्रभारी आरके यादव व सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह ने रानी कालोनी निवासी अभिषेक गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक गौतम कन्नौज में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने करीब तीन माह पहले अभिषेक द्विवेदी, महेंद्र मौर्या, विशिष्ट दीक्षित, भानू हांडा, रितेश शुक्ला, पंकज यादव समेत दर्जन भर नामों से फेक आईडी तैयार की थी। उक्त लोगाें में कई भाजपा सदस्य हैं।
कमेंट करता था
फेक आईडी से लोगों के खिलाफ उल्टे सीधे कमेंट करता था। फेसबुक फ्रेंड बने जिले के ओहदेदारों पर तंज कसता था। ओहदेदार व आम लोग आईडी संचालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते रहे हैं। जांच में आईडी फर्जी निकलती रही है। कुछ लोगों के बीच इस मामले को लेकर मारपीट तक हो चुकी थी। उसे पकड़ने के लिए सारी आईडी किस मोबाइल से चल रही है। उसका सुराग लगाया गया। उस मोबाइल की आईएमआई नंबर एक निकला। तब आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जा सका। आरोपी के पास से एक सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ है।