{"_id":"1b0670843fbb81ce901c558d00f12fb6","slug":"fairing-on-medicine-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने घर में घुसकर दवा विक्रेता को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने घर में घुसकर दवा विक्रेता को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर कस्बे में गुरुवार को भोर पहर गजनेर रोड के एक मकान में घुसकर बदमाशों ने गृहस्वामी को निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों के आने पर हमलावर असलहे लहराते हुए भाग गए।
वहीं लहूलुहान गृहस्वामी को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा। पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। गजनेर रोड निवासी दवा विक्रेता सर्वेश सचान(40) की पत्नी शैलजा ने बताया कि वह और सर्वेश बच्चे के साथ कमरे में सो रहे थे।
भोर पहर बरामदे में आहट सुनकर सभी लोग जाग गए। देखा कि बाहर एक बदमाश दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहा था। वह अपना चेहरा कपड़े से ढके था। सर्वेश के आगे बढ़कर ललकारने पर बदमाश उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन
काफी देर तक हाथापाई हुई। इसी बीच दरवाजा खुल जाने पर बाहर खड़े चार से पांच बदमाशों में एक ने तमंचे से फायर कर दिया।
कंधे में गोली लगने से सर्वेश बेहोश होकर गिर पड़े। मकान की दीवार से सटी एक सीढ़ी लगाकर बदमाश छत पर आए और जीने का दरवाजा खुला छूट जाने से नीचे उतरे होंगे।
मौके पर सीढ़ी लगी मिली है। आश्रम रोड निवासी बाबू निषाद ने बताया कि उसके और पड़ोस के एक घर में ताले टूटे मिले, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
अलबत्ता उसकी सीढ़ी नदारद थी। थाना इंचार्ज अखिलेश यादव ने बताया कि घटना स्थल पर एक दगा हुआ कारतूस मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच के जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।