फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   entered house and killed girlfriend

सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोलियों से भूना

Sat, 31 Dec 2016 09:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
 entered house and killed girlfriend
मृतका खुशबू का फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड को गोलियों से भून डाला। गोलियों की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े लेकिन लड़की दम तोड़ चुकी थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश के दबिश दे रही है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। हत्यारे की लास्ट लोकेशन लखनऊ में मिली है। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के बरुआ गांव निवासी जयगोविंद की बेटी खुशबू (16) घर में अकेले थी। मां मायादेवी दो बच्चों पारुल (14) व पुत्र आवेश (9) के साथ अपने मायके गई हुई थी। जय गोविंद ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे वह घर के बाहर जानवर के बाड़े में जानवरों को चारा डालने गया था। तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह अपने घर की ओर दौड़ा। तो देखा पड़ोसी उत्तम सिंह यादव हाथ में तमंचा लिए भाग रहा है। जमीन पर उसकी बेटी खून से लतपथ तड़प रही है। घायल बेटी को अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू हुई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा, कुरारा थानाध्यक्ष अभिमन्यू यादव, कोतवाल हमीरपुर प्रमेंद कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष कुरारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

काफी समय से परेशान कर रहा था आरोपी 
मृतका खुशबू के पिता जयगोविंद व चाचा जयनारायण ने बताया कि आरोपी उत्तम उसकी पुत्री को काफी समय से परेशान कर रहा था। जब भी कभी उसकी पुत्री घर से बाहर निकलती तो आरोपी उसके आगे बाइक लगाकर परेशान करता था। बताया कि एक माह पहले इसी बात को लेकर दोनों परिवार के लोगों में पंचायत भी हुई। जिसमें आरोपी ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। मगर आरोपी नहीं माना और किशोरी से चोरी छिपे मिलता रहा। पिता ने बताया कि जब समझौता हो गया तो उसने इसकी शिकायत भी थाने में नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed