फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunken father strangled two sons

यूपी: नशेबाज पिता ने तौलिया से दो बेटों का गला घोंटा, पहले बड़े बेटे, बाद में छोटे की मौत

Sun, 27 Sep 2020 05:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Drunken father strangled two sons
सांकेतिक तस्वीर
यूपी में महोबा जिले के कनकुआ में थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद आपा खो बैठे पति ने अपने दो बच्चों को पहाड़ी पर ले जाकर उनकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम परापांतर निवासी हरनारायण की पत्नी शनिवार को खेत में तिल की फसल काट रही थी।
विज्ञापन


तभी उसका पति शराब पीकर आ गया और घर चलने के लिए कहने लगा। पत्नी ने फसल कट जाने के बाद आने की बात कही। इसी बात को लेकर पति आगबबूला हो गया और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ जाने पर हरनारायण खेत में खेल रहे दोनों बच्चों को खेत के पास ही स्थित पहाड़ी पर ले गया। जहां पर पहले आठ वर्षीय बड़े बेटे आशीष की तौलिया से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे बेटे पांच वर्षीय आर्यन की भी तौलिया से गला दबाकर हत्या कर दी।

जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों को देख हरनारायण भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और उसे मौके पर पहुंची महोबकंठ पुलिस के हवाले कर दिया है।

दोनों बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। अब परिवार में दो वर्षीय बच्ची गुनगुन रह गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने रात को नौ बजे घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed