{"_id":"5e15ed088ebc3e87fb45a42e","slug":"driver-beaten-up-after-entering-bjp-mla-s-residence-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: भाजपा विधायक के आवास में घुसकर ड्राइवर को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: भाजपा विधायक के आवास में घुसकर ड्राइवर को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 Jan 2020 08:27 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Jan 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल के आवास में घुसकर मंगलवार की रात उनके ड्राइवर को कुछ युवकों ने पीट दिया। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके दो को गिरफ्तार किया है।
बिंदकी से भाजपा विधायक करण सिंह पटेल का शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी में घर है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी शहर के शिवाजी नगर में रहने वाले संजीव कुमार पटेल ने बताया कि वह अपने काम से भाजपा विधायक के आवास गया था।

विधायक का ड्राइवर आदर्श कुमार (निवासी दरियापुर ललौली) आवास के बाहर मौजूद था। रात करीब दस बजे आवास-विकास कालोनी के मयंक सोनकर समेत चार-पांच लोगों ने आदर्श पर हमला बोल दिया। बचने के लिए आदर्श आवास के अंदर आ गया। आरोपियों ने भीतर घुसकर पीटा।
शोर सुनकर वह लोग बाहर आए। तभी आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सिर में गंभीर चोट लगने से आदर्श बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पुलिस पूछताछ में आदर्श ने बताया कि दोपहर के समय बाइक तेज रफ्तार से निकालने पर उसने मयंक सोनकर को टोका था।

उस समय दोनों में कहासुनी भी हुई थी। मयंक देख लेने की धमकी देकर चलेे गया था। इसके बाद उसने मौका देखकर तीन-चार साथियों संग हमला किया। पुलिस ने चश्मदीद संजीव की तहरीर पर एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने मयंक के भाई मनीष सोनकर और ओमहरि मौर्या निवासी पत्थरकटा को पकड़ा है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपी पकड़ा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मयंक के भाई मनीष सोनकर और ओमहरि मौर्या निवासी पत्थरकटा को पकड़ा है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपी पकड़ा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।