दो महिलाओं की हत्या से थर्राया यूपी का ये जिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज और मौरावां थानाक्षेत्रों में पतियों ने ही अपनी पत्नियों को मौत के घाट उतार दिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर बकिया में बीती बुधवार की रात को रेखा (35) पत्नी राकेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। रेखा का शव गांव के बाहर खड़ंजे पर पड़ा मिला।
हसनगंज में पत्नी के अवैध संबंध के शक में विदेश से लौटे पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी पति फरार है। वहीं मौरावां में 75 साल के वृद्ध ने पत्नी की सोते समय गोली मारकर कर दी हत्या। ताबड़तोड़ दो गोलियां मारीं। पुलिस ने हत्यारोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। मौरावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संतबक्सखेडा मजरे चिलौली में 75 वर्षीय वृद्ध रामसनेही ने गुरूवार सुबह तमंचें से गोली मारकर पत्नी रामजानकी (70) की हत्या कर दी। बेटे ने पिता पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मौरावां में जमीन बेचने का विरोध करने से नाराज होकर पत्नी की हत्या करने की बात सामने आई है।