फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body burnt after kidnapping of contract worker

यूपी: बम्रौली हवाईअड्डे के संविदाकर्मी की अपहरण के बाद हत्या कर शव फूंका

Tue, 11 Aug 2020 12:23 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body burnt after kidnapping of contract worker
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के बम्रौली हवाई अड्डे के संविदाकर्मी का अधजला शव सोमवार को असोथर थाने के सातों धर्मपुर गांव के पास सूखी नहर से बरामद हुआ। वह सात अगस्त से लापता था। उसकी बाइक, मोबाइल भी गायब है। अपहरण के बाद हत्या की गई है और पहचान खत्म करने के लिए शव को जलाया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर आए परिजनों ने शर्ट, अंगूठी, अधजले चेहरे से शव की पहचान की है। असोथर थानाक्षेत्र के सातों धर्मपुर में करीब नौ बजे दुर्गंध आने पर ग्रामीण भट्ठे के पास सूखी नहर के करीब पहुंचे। नहर में अधजला शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि विष्णु सिंह चौहान ने असोथर पुलिस को सूचना दी। मौके पर असोथर और थरियांव पुलिस भी पहुंची। ग्रामीण शव को पहचान नहीं सके। थरियांव पुलिस के पास आठ अगस्त को कौशांबी का एक परिवार युवक की तलाश करते पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके मोबाइल की अंतिम लोकेेशन औरेई गांव के पास मिली थी। थरियांव पुलिस ने कौशांबी के परिवार को एक शव मिलने की सूचना दी। कौशांबी के कोखराज थाने के बंधवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार कुशवाहा मौके पर दोपहर में पहुंचे।

पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त ममेरे भाई राजू कुशवाहा (25) पुत्र रामनाथ कुशवाहा निवासी जलालपुर घोसी थाना पिपरी जिला कौशांबी के रूप में की। अधजली शर्ट, चेहरा और अंगूठी को भी पहचाना। शैलेंद्र ने बताया कि राजू छह साल से संविदा पर प्रयागराज के बम्रौली हवाई अड्डे पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।

सात अगस्त की शाम करीब चार बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद निकला था। उसकी बहन शकुन से फोन पर बातचीत हुई थी, उसने रात 10 बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी। रात भर उसके घर न पहुंचने पर परिजन शनिवार सुबह कौशांबी के पिपरी थाने पहुंचे।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद परिवार को अंतिम लोकेशन फतेहपुर के थरियांव थाने के औरेई गांव के आसपास बताई गई। यहां परिवार के लोग खोजबीन करने भी आए। थरियांव पुलिस और औरेई प्रधान से संपर्क कर लौट गए थे।

एसओ आशीष सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। कौशांबी पुलिस से संपर्क किया गया है। मामले की जानकारी उन्हें दी गई है। हत्या के बाद शव को जलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

शहर में रहती है एक बहन
संविदाकर्मी राजू कुशवाहा का बड़ा भाई संजीव कुशवाहा है। पिता रामनाथ कुशवाहा खेती करते हैं। बड़ी बहन शशिकला की शादी किशनपुर थाने के नरैनी गांव में हुई है। बहन शशिकला परिवार के साथ अब सिविल लाइन में रहती है।

घटना से मां ललिता, बहन शकुन और शशिकला का हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि राजू बाइक से ड्यूटी जाता था। हवाई अड्डे से घर की दूरी सात किलोमीटर है। हर हालत में राजू शाम सात बजे तक घर पहुंच जाता था। घटना की रात 10 बजे के बाद उसका फोन नहीं उठा था।

राजू के साथ हुई घटना में पुलिस फतेहपुर का कनेक्शन भी कहीं न कहीं मान रही है। हत्यारे अपहरण के बाद राजू को मारने के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर क्यों लेकर आए यह सवाल पुलिस को उलझा रहा है। हत्या के बाद कातिलों को मालूम था यहां उसकी पहचान भी हो सकती है। इसी वजह से शव को जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed