फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime news in kannauj, one people died

यूपी: रुपए बने विवाद का कारण, जमकर चले लाठी-डंडे, चचेरे भाई की मौत

Sun, 03 Feb 2019 04:31 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
crime news in kannauj, one people died
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली के कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला शास्त्री नगर में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे पैसों के लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडे चले। चचेरे भाई ने बड़े भाई के सिर में लाठी मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी विजय सविता उर्फ लला (45) पुत्र मूलचंद मिठाई की दुकान किए था। सहालगों में भी काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। चचेरे भाई टुन्ना सविता पुत्र महेंद्र चंद से पैसों के लेनदेन को लेकर शनिवार की देर रात विवाद हो गया।
विज्ञापन

crime news in kannauj, one people died
डेमो पिक
विवाद इतना बड़ा की टुन्ना सविता ने विजय उर्फ लला के सिर में लाठी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

घटना के संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परमानंद और ऋषि के बीच मोबाइल बिक्री के 35 सौ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। तभी विजय वहां बीच बचाव करने पहुंच गया। इसी दौरान उसके सिर में लाठी लग गई। उसकी  मौत हो गई। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर  मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed