फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   couple beaten badly then put fire in there house

जालिमों ने पहले बहुत मारा, फिर घर में लगा दी आग

Wed, 14 Dec 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 02:06 PM IST
सार

दंपति को पीटकर घर में लगाई आग
पिटाई से घायल दंपति का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन
couple beaten badly then put fire in there house
डेमो

विस्तार

मामूली सी बात पर जालिमों ने एक गरीब से उसके सिर ढकने का आसरा छीन लिया। यही नहीं, बड़ी बेरहमी से उसे और उसकी पत्नी को पीटा गया। अधमरी हालत में दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रमईखेड़ा गांव में मंगलवार को खेत में बकरी जाने के विवाद में दबंगों ने बकरी पालक दंपति की पिटाई कर दी। इसके बाद उसके घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रमईखेड़ा गांव में शनिवार शाम प्रेमशंकर की बकरियां गांव के ही रानी पत्नी रजेपाल के खेत में चली गईं थीं। इस पर रानी ने बकरियां अपने घर में बांध लीं। इसकी जानकारी होने पर प्रेम शंकर व उसकी पत्नी कमला बकरी लेने रानी के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात पर रानी के परिवार वालों ने दंपति को जमकर मारा। इसके बाद उसके छप्पर में आग लगा दी, जिससे छप्पर में रखा अनाज व गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें देख आसपास के लोग जुट गए। किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जहां प्रेमशंकर की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed