{"_id":"ec968139f0c9dac1407e4566dac86e0a","slug":"could-not-looted-then-gun-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन में लूट न सके तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल टाउन में लूट न सके तो मार दी गोली
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकादेव मॉडल टाउन में लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने केमिकल कंपनी के मैनेजर को गोली मार दी। इसके बाद भी मैनेजर ने रुपये भरा बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरे भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन पड़ोसी बाहर निकले और घायल को हैलट में एडमिट कराया।
काकादेव पुलिस फोर्स जांच करने मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। मॉडल टाउन में रहने वाले राजू अरोड़ा (35) जवाहर नगर भदौरिया चौराहे की शंभू केमिकल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। राजू ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे कंपनी से घर पहुंचा था।
कार से बैग लेकर उतरा ही था कि पीछे से आए दो युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया। राजू ने एक को दबोच लिया तो दूसरे ने फायर झोंक दिया। जबड़े के नीचे गर्दन में गोली लग गई और चेहरे पर कई छर्रे धंस गए। फायरिंग की आवाज सुन राजू की पत्नी बिंदु, पिता बलवीर सिंह और पड़ोसी बाहर आए।
विज्ञापन
वहीं लुटेरे पैदल मॉडल टाउन कैंपस से दौड़ते हुए भाग निकले। राजू ने बताया कि बैग में कंपनी के लाखों रुपये सहित जरूरी कागजात थे। मामले की जानकारी मिलते ही कंपनी के कई पदाधिकारी और विधायक सतीश निगम हैलट पहुंचे। वहीं काकादेव पुलिस और सीओ जांच करने के बाद इलाके में चेकिंग शुरू कर दी।
पीछा करने पर लुटेरों ने झोंके फायर
शास्त्री नगर चौकी के पास पीछा करने पर बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक पर फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि युवक को गोली लगी नहीं। बदमाश एक महिला से मंगलवार दोपहर चेन लूट की कोशिश करके भाग रहे थे। लोगों ने शास्त्री नगर चौकी में तहरीर दी है।
शास्त्री नगर निवासी मनीष तिवारी उर्फ सुमित प्रॉपर्टी डीलर है। मनीष ने बताया कि दोपहर को चौकी के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला की चेन पर झपट्टा मारा लेकिन किसी वजह से चेन उनके हाथ में आई नहीं। यह देखकर वह बदमाशों का बाइक से पीछा करने लगा।
यह देख बदमाशों ने पिस्टल से दो तीन फायर झोंक दिए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और मनीष भी वहीं रुक गया। वहीं महिला भी अपनी चेन पर्स में रखकर चली गई। शास्त्री नगर चौकी में लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने मामला दबा दिया। काकदेव एसओ उदय यादव ने मामले की जानकारी से ही इनकार किया है।
सीसीटीवी फुटेज खोलेगा राज
मॉडल टाउन कैंपस में लोगों के घरों के साथ ही कई जगह कैमरे लगे हैं। पुलिस फुटेज से लुटेरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने दबाया मामला
लुटेरों को पकड़ने से ज्यादा पुलिस लूट दबाने मेें लगी रही। काकादेव पुलिस ने शास्त्री नगर में दिनदहाड़े महिला से चेन लूट के प्रयास को दबा दिया, जबकि युवक पर फायर भी झोंका गया।