फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel arrested trying to drag woman professor by car

महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ में असम रायफल्स के कर्नल पर कसा शिकंजा

Mon, 16 Apr 2018 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Colonel arrested trying to drag woman professor by car
डेमो पिक
असम रायफल्स के कर्नल पर मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ और किडनैपिंग का गंभीर आरोप लगा है। कानपुर के मंधना स्थित एक मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर को कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश के आरोप में असम रायफल्स के कर्नल डॉक्टर सत्य प्रकाश और वार्डन राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में रहने वाली महिला प्रोफेसर ने तीन महीने पहले ही इस मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन किया है। उनके मुताबिक दो दिन पहले मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी स्थित एक होटल में कांफ्रेंस में उनके व अन्य डॉक्टरों के साथ-साथ झारखंड निवासी कॉलेज के पूर्व छात्र व असम रायफल्स के कर्नल डा. सत्य प्रकाश व वार्डन राजा सिंह भी मौजूद थे। नशे में दोनों ने अश्लील हरकतें कीं और बाहर निकलने पर कार में खींचने का प्रयास किया। बच-बचाकर दूसरी महिला प्रोफेसर की कार से वह आगे बढ़ीं तो इस्कॉन मंदिर के पास ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली और जबरन अपनी कार में बैठाने की कोशिश की। जैसे-तैसे वहां से निकलीं तो वार्डन और कर्नल ने स्टाफ क्वाटर में पहुंच उनका दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग जुटे तो दोनों भागे। यूपी-100 पर डायल किया तो पुलिस कार्रवाई के लिए सक्रिय हुई।
विज्ञापन

 

असम रायफल्स को दी कर्नल की छेड़छाड़ की सूचना

Colonel arrested trying to drag woman professor by car
डेमो पिक
कानपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ के मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपी असम रायफल्स के कर्नल डॉ. सत्यप्रकाश और मेडकल कॉलेज के वार्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बल्कि पीछा करने में इस्तेमाल हुई कार भी कब्जे में ली है। बिठूर के थानाप्रभारी तुलसी राम पांडेय ने बताया कि महिला प्रोफेसर की अर्जी पर असम रायफल्स के कैप्टन डा. सत्य प्रकाश व वार्डन राजा सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करना और षडंयत्र रचना और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को जेल भेजा गया है। दोनों की गिरफ्तारी की सूचना कॉलेज और असम रायफल्स के अफसरों को दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से झारखंड की राजधानी रांची निवासी 35 वर्षीय डा. सत्य प्रकाश ने वर्ष 2009 में मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। तब नगरा, बलिया निवासी 42 वर्षीय राजा सिंह कॉलेज के वार्डन थे। दोनों की तबसे दोस्ती है। इसी वजह से कॉलेज छोड़ने के बाद भी डा. सत्य प्रकाश यहां आते-जाते हैं। आरोपी वार्डन, महिला प्रोफेसर के स्टाफ आवास के ऊपर बने घर में रहते हैं। घटना के वक्त आरोपी डॉक्टर और वार्डन ने शराब पी रखी थी या नहीं, इस बारे में जांच की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है। जल्द ही विवेचक जेल जाकर आरोपियों के बयान दर्ज करेंगे। महिला प्रोफेसर के विवेचक खुद और कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराएंगे। अफसरों का कहना है कि आरोपियों के तैनाती स्थल और गृह जनपद से उनके चरित्र के बारे में जानकारी भी जुटाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed