{"_id":"3b97a76736db66d43828d28e9870be91","slug":"charged-with-possession-for-the-neck-stem-ray-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के लिए गर्दन रेतने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जे के लिए गर्दन रेतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर में मकान पर कब्जे के लिए एक सपा नेता और साथियों पर परिवार को बंधक बनाकर पीटने और गले में चाकू मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि हमलावरों ने फायरिंग भी की और घर खाली करने की धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल के लिए भेजा। सपा नेता सहित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि सपा के दो नेताओं की लड़ाई में पेश्ाबंदी के तहत ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
हितकारी नगर निवासी कमलेश चंद्र त्रिवेदी रोडवेज से रिटायर्ड कर्मी हैं। घर में पत्नी निर्मला देवी और बेटे अरुण, अशोक के साथ रहते हैं। कमलेश ने बताया कि सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता और एक सपा विधायक के पीआरओ कमल गुप्ता ने उनके प्लाट पर कब्जे की नीयत से अपना बोर्ड लगा दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद से सपाई लगातार मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। निर्मला देवी का आरोप है कि बुधवार शाम विनय गुप्ता, कमल गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटर धीरज चढ्डी सहित 25 से अधिक असलहाधारी बदमाशों संग घर पर धावा बोल दिया। प्लाट की बाउंड्री गिराने के साथ ही घर में घुसकर मारपीट की।
विरोध करने पर अरुण की गर्दन चाकू से रेतने का प्रयास किया, बीच-बचाव में अशोक का बायां हाथ भी कट गया। बाद में कल्याणपुर फोर्स पहुंची। निर्मला देवी का कहना है कि एक माह पूर्व भी विवाद होने पर एसएसपी से शिकायत की गई थी लेकिन हमलावरों के सपा से जुड़े होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।
निर्मला देवी ने बेटे को हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद कल्याणपुर थाने में विनय गुप्ता, कमल गुप्ता और धीरज चढ्डी के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही कल्याणपुर पुलिस पर सपाइयों का साथ देने का आरोप लगाया।