फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chapd stone away, three injured

डिप्टी पड़ाव में पत्थर चापड़ चले, तीन घायल

Mon, 28 Sep 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chapd stone away, three injured

डिप्टी पड़ाव में रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में एक पक्ष ने बच्चों को पीटने के बाद विरोध करने पर परिवार वालों पर ईंट-पत्थर और चापड़ से हमलाकर दिया। हमले में एक बच्चे के पिता और दो भाई घायल हो गए।

विज्ञापन


डिप्टी पड़ाव के गुरबत उल्ला पार्क के पास रहने वाले मोहम्मद असलम का बेटा अदनान (10) दोस्तों के साथ घर के नजदीक क्रिकेट खेल रहा था।  मोहल्ले के आसिफ और पिंकू वहां पहुंचे और अदनान से बैट मांगा।
विज्ञापन


अदनान के इनकार करने पर आसिफ ने उसे पीट दिया। असलम ने बताया कि शोरगुल सुनकर वह बड़े बेटे मोहम्मद फैजी और भतीजे इफ्तखार के साथ पहुंचे। अनदान की पिटाई का विरोध किया तो आसिफ पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फैज और इफ्तखार बचाने दौड़े तो आसिफ और उसके साथियों ने ईंट-पत्थर एवं चापड़ चला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग निकले। अनवरगंज पुलिस ने आसिफ और पिंकू को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्थर और चापड़ लगने से मोहम्मद असलम, मोहम्मद फैजी और इफ्तखार घायल हुए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

जूही में दो समुदायों में फिर मारपीट

कानपुर साउथ। जूही के परमपुरवा क्षेत्र में रविवार को फिर से दो समुदायों के बीच मारपीट की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। शाम चार बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि कैंब्रिज कॉन्वेंट इंटर कालेज के पास दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं।

जैसे ही थाना पुलिस को सूचना मिली सीओ, किदवई नगर, बाबूपुरवा और जूही थाने का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि इलाके के तरुण श्रीवास्तव की कुछ लड़कों से नशेबाजी को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले। इस पर पुलिस ने तरुण श्रीवास्तव को धर दबोचा।

उधर, जूही के जालपा नगर क्षेत्र में शनिवार को गणेश महोत्सव के दौरान छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की महिला समेत नौ के खिलाफ नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

आयोजकों पर भी बगैर अनुमति कार्यक्रम कराने की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ बाबूपुरवा के मुताबिक पीड़ित पक्ष दूसरे पक्ष के एक भी नाम नहीं बता पा रहे हैं।

बर्रा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट
कानपुर साउथ।
बर्रा में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लड़कों ने हरदेव नगर और फत्तेपुर गोही में जमकर मारपीट हुई। हरदेव नगर में रंगे पुते लड़कों ने घर में घुसकर पीटा।

वहीं फत्तेपुर गोही में पुलिस के पहुंचने से पहले ही हुड़दंगी फरार हो गए। हरदेव नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि घर के पास ही भाई सोनू की बाइक विसर्जन में जा रहे लड़कों की बाइक से टकरा गई।

इस पर अबीर गुलाल से सराबोर लड़कों ने उन्हें घर में घुसकर पीटा। पड़ोसियों के दौड़ाने पर लड़के भाग निकले। पुलिस के मुताबिक मारपीट में मनोज, सोनू, नाना गंगाचरण आदि को चोटें आई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

इसी तरह फत्तेपुर गोही में विसर्जन का जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस का कहना है कि नशेबाजों का झगड़ा था, मौके पर कोई नहीं मिला।  

कल्याणपुर में भी मारपीट, फायरिंग
कानपुर।
कल्याणपुर के सुरेंद्र नगर केशव वाटिका के पास रविवार देर रात शराब की दुकान पर नशेबाजी को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। लोगों के बीच बचाव करने पर शांत हो गए, लेकिन कुछ देर बाद एक गुट के युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दो राउंड फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई।


पुलिस के पहुंचने से पहले उत्पाती भाग निकले। इलाकाई लोगों का कहना है कि सुरेंद्र नगर और गुरुदेव टॉकीज के पास रहने वाले युवकों में झगड़ा हुआ था। फायरिंग गुरुदेव टॉकीज की तरफ के युवकों ने की है। इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed