{"_id":"ee190974f01d8e49ddd768ec082e9294","slug":"caught-arecanut-of-the-one-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की सुपाड़ी पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ की सुपाड़ी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्यकर विभाग की सचल दल इकाई ने सोमवार को बिना प्रपत्रों के शहर आ रही एक करोड़ रुपये की सुपाड़ी जब्त की है। इससे पहले ट्रक का पीछा करने के दौरान सुपाड़ी कारोबारी के गुर्गों ने अपनी गाड़ियों से अधिकारियों को घेर लिया।
इस बीच सुपाड़ी लदे ट्रक बचकर निकल गए। गुर्गों से घिरा देख वाणिज्यकर अधिकारियों ने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद घाटमपुर और पतारा पुलिस ने पीछा कर पतारा के पास ट्रकों को पकड़ा।
असिस्टेंट कमिश्नर (सचल दल प्रथम इकाई) रुद्र शेखर और अनिरुद्ध सिंह की टीम को पता चला कि दो नंबर की सुपाड़ी शहर आ रही है। इस पर दिल्ली कानपुर हाईवे पर चेकिंग शुरू कराई गई। पता चला कि गाड़ियां भोगनीपुर से मुड़कर गजनेर के रास्ते कानपुर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
इस पर अधिकारियों ने दोनों गाड़ियों का पीछा करते हुए गजनेर के पास घेर लिया। इतने में सुपाड़ी कारोबारियों के गुर्गों की कई गाड़ियां अधिकारियों की गाड़ी के आगे पीछे लग गईं। अधिकारियों ने घाटमपुर और पतारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुपाड़ी लदे दो ट्रक पतारा के पास पकड़ लिए।
जांच में ट्रक चालक कोई कागज नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने बताया कि दो ट्रकों में 360 कुंतल सुपाड़ी लदी है। माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। ट्रक चालकों के पास परमिट के लिए जरूरी फार्म-38 भी नहीं था। कागजों में सुपाड़ी को नागपुर से बनारस जाना दिखाया गया लेकिन जांच में नागपुर में संबंधित फर्म का पता नहीं चला।