{"_id":"5fd9059c0f965f35206dffa3","slug":"case-of-misdeed-with-russian-woman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रूसी महिला से दुष्कर्म का आरोपी कर्नल गिरफ्तार, पीड़िता ने कोर्ट में बयां की आरोपी की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: रूसी महिला से दुष्कर्म का आरोपी कर्नल गिरफ्तार, पीड़िता ने कोर्ट में बयां की आरोपी की हैवानियत
Wed, 16 Dec 2020 12:16 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कैंट स्थित अपने आवास पर रूसी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत को पुलिस ने मंगलवार को सीओडी (सेंट्रल आर्डनेंस डिपो) स्थित ऑफिसर्स मेस से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता ने भी कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए।
मजिस्ट्रेट के सामने वह उन्हीं आरोपों पर कायम रही, जो उसने एफआईआर में लगाए थे। इससे कर्नल की मुश्किलें बढ़ना तय है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 10 दिसंबर को हुई वारदात के बाद से आरोपी फरार था। सूचना मिली कि मंगलवार को वह ड्यूटी पर आया है।
शाम को ड्यूटी खत्म कर वह अपने आवास पर जा रहा था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति व बेटे के साथ कानपुर आई थी।
विज्ञापन
शॉपिंग करने के बाद पति ने अपने दोस्त कर्नल से बात की। कर्नल ने अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए बुलाया। पीड़िता के मुताबिक कर्नल और उसके पति ने शराब पी, जबकि उसने कोल्डड्रिंक पी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद पति बेहोश हो गए।

पास में पड़े सोफे पर उनका बेटा भी सो गया। तभी कर्नल उसको घसीटकर अपने बेडरूम में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता का कहना है कि पिटाई से वह बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो कर्नल से उसके पति की लड़ाई हो रही थी।
पति के बयान और बेटे द्वारा खींची गईं तस्वीरें अहम
पुलिस के मुताबिक मामले में पीड़िता के पति के बयान बेहद अहम हैं। दरअसल पीड़िता बेहोश थी तब आरोपी को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ा था। इसके अलावा उसके बेटे द्वारा खींची गईं तस्वीरें कर्नल को सजा दिलाने में अहम साबित होंगी।
पीड़िता ने नहीं बदला बयान, गिरफ्तार करना बनी मजबूरी
वारदात के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी कर्नल को हिरासत में नहीं लिया था। उसका मोबाइल ऑन था। वह सबसे बातचीत भी कर रहा था। उसकी लोकेशन भी ट्रेस की जा चुकी थी। मंगलवार को वह बाकायदा ड्यूटी करने भी पहुंचा। शायद पुलिस को पीड़िता के बयान बदलने का इंतजार था। मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन उसे गिरफ्तार करना पड़ा।