फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against BSP leader in misdeed of student union leader in fatehpur

छात्रसंघ नेत्री से दुष्कर्म में बसपा नेता पर केस दर्ज, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने समेत ये भी आरोप

Wed, 09 Oct 2019 08:06 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BSP leader in misdeed of student union leader in fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के एक महाविद्यालय की छात्रसंघ नेत्री से दुष्कर्म मामले में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर राजू गौतम पर केस दर्ज किया गया है। इन पर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने, ब्लैकमेल करने, धोखा देकर शादी करने सहित कई अन्य आरोप हैं।
विज्ञापन


पीड़िता करीब एक साल से अफसरों व महिला आयोग तक का दरवाजा खटखटा चुकी थी। अब कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। छात्रसंघ नेत्री का आरोप है कि कई साल पहले आरोपी ओमकारनाथ उर्फ राजू गौतम उसके घर आना-जाना हो गया था।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि एक दिन अकेला पाकर राजू गौतम ने उससे दुष्कर्म किया। गुपचुप तरीके से अश्लील वीडीयो क्लिप बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगे। उसने परिवार वालों को बताने की बात कही तो राजू गौतम ने शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद में 24 अक्तूबर 2007 में उपनिबंधक कार्यालय में कोर्ट मैरिज की। बाद में पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसने इसका विरोध किया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और रुपये मांगने लगा। मामले की कई बार पहले भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है।

कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोपी बसपा जोनल कोआर्डिनेटर है। वह कौशांबी जिले के सैनी थाने डोरमा अटसरांय निवासी है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में घर में घुसकर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed