फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother murdered with ax

जमीन के लिए ‘जिगर के टुकड़े’ को काट डाला

Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
brother murdered with ax
डेमो

कलियुगी बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई फरार बताया जा रहा है। गांव में जिस किसी ने घटना के बारे में सुना उसकी रूह कांप उठी। चौंकाने वाली बात ये है कि बचपन में दोनों भाइयों के बीच बहुत प्यार था।

विज्ञापन


फतेहपुर के औंग थाने के गोधरोली गांव में बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी वीरेंद्र उर्फ बड़कवन के दो छोटे भाई हैं जिनमें मझले राजेंद्र व छोटे सुरेंद्र हैं। विवाद विरेंद्र और मझले भाई राजेंद्र के बीच हुआ था। 
विज्ञापन


दरअसल, कुछ समय पहले वीरेंद्र और सबसे छोटे भाई सुरेंद्र ने मिलकर अपनी पुश्तैनी जमीन बेच डाली थी और पैसें दोनों ने आपस में बांट लिए। इस पर मझला आगबबूला हो उठा। उसने अपना हिस्सा मांगा तो बड़ा भाई वीरेंद्र साफ मुकर गया। दोनों के बीच बुधवार को इसी बात पर विवाद हो गया। हिस्सा देना तो दूर उल्टा वीरेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने मझले भाई को मार डाला। कांड को अंजाम देकर आरोपी वीरेंद्र फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 


 

 

 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed