{"_id":"9a60888ba2d2fe4b5d03cf7d03680b19","slug":"boyfriend-had-the-hanging-girlfriend-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा कर्रही स्थित डूडा कालोनी निवासी युवक ने पड़ोसी एक पैर से नि:शक्त प्रेमिका के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के शव के पास ही प्रेमिका ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। पति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जांच पड़ताल की जा रही है।
कालोनी निवासी मजदूर शिवशंकर (22) का अपने घर के सामने रहने वाले राजमिस्त्री जगदीश की पत्नी शिवरानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजमिस्त्री को भी थी। पति ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे पत्नी पानी पीने के लिए कमरे की चाबी लेकर नीचे गई।
कुछ देर बाद ही उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर नीचे आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पास पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब पांच बजे दरवाजा तोड़ा गया तो घर के सबसे पीछे वाले कमरे में शिवशंकर का शव गमछे के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था और नीचे फर्श पर पत्नी अर्धबेहोशी की हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बर्रा इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक हो सकता है कि पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया हो जिसके बाद ही वे जान देने पर आमादा हो गए। शिवशंकर अपनी मां राजपति के साथ रहता था। फिलहाल महिला का इलाज और शिवशंकर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी तरह की कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है।