फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boyfriend commit suicide infront of girlfriend

रोज डे से एक दिन पहले गर्लफ्रेंड के सामने दे दी जान

Tue, 07 Feb 2017 12:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
boyfriend commit suicide infront of girlfriend
डेमो पिक
रोज डे से एक दिन पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने खुद को गोली मार ली। दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ था इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। उधर लड़के के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन


कानपुर साउथ बर्रा में प्रेमिका के घर पर मनोज कुमार (22) ने खुद को गोली मारकर ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 100 नंबर पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से घाटमपुर के पहेवा निवासी रज्जन कुमार का बेटा मनोज बर्रा-दो में किराए पर रहकर जलनिगम के एक अधिकारी की गाड़ी चलाता था। इसी दौरान उसके बर्रा-6 निवासी एक छात्रा से प्रेम-संबंध हो गए। सोमवार को छात्रा के परिजन घर पर नहीं थे। रात करीब 8 बजे मनोज प्रेमिका के घर पहुंच गया, जहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रेमिका अपने कमरे में जाने लगी तभी मनोज ने तमंचा कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मार ली थी। सूचना पाकर पहुंचे मनोज के भांजे प्रदीप का कहना है कि काफी समय से मामा का छात्रा के घर आना-जाना था। इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी का कहना है कि पूछताछ में प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की बात सामने आई है। तमंचे को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed