फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bones found in the black soil with salt after the head now police in search of torso

नमक युक्त काली मिट्टी के साथ ही मिली अस्थियां, सिर के बाद अब धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 27 Dec 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 09:36 AM IST
सार

- किशोरी के धड़ की तलाश में दूसरे दिन भी हुई खुदाई 
- खुदाई के दौरान पुलिस को मिला मृतका का मोबाइल 
- मिट्टी व अस्थियों का पुलिस ने लिया सैंपल, कराएगी जांच 
- शक के आधार पर पुलिस ने घर के एक कमरे में भी कराई खुदाई

विज्ञापन
bones found in the black soil with salt after the head now police in search of torso
हिमांचलखेड़ा में गांव के बाहर खुदाई कराते सीओ कुंअर बहादुर सिंह

विस्तार

उन्नाव चकलवंशी माखी थानाक्षेत्र के हिमांचल खेड़ा में हत्या के बाद दफनाई गई किशोरी के धड़ की तलाश में पुलिस ने दूसरे दिन भी खुदाई कराई। दूसरे दिन खुदाई के दौरान मोबाइल के अलावा नमक युक्त काली मिट्टी व कुछ अस्थियां मिली हैं। पुलिस को शक है कि किशोरी को मारकर शव गलाने के लिए नमक का प्रयोग किया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं मौके से मिले मोबाइल की भी डिटेल खंगाली जा रही है। जमीन में खुदाई से पहले पुलिस ने आरोपी पिता के घर के एक कमरे में भी खुदाई कराई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। सोमवार को खुदाई कराए गए स्थान से पांच सौ मीटर दूर खुदाई में मोबाइल व कुछ अस्थियां बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


प‌िता ने कत्ल कर दफनाया था बेटी का शव, कंकाल म‌िला    
विज्ञापन

 

हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस

bones found in the black soil with salt after the head now police in search of torso
घर से जांच कर निकलते एसाओ व नायब तहसीलदार। 
माखी थानाक्षेत्र की ग्रामसभा भदेसा के मजरा हिमांचलखेड़ा निवासी रामकुमार रैदास की बेटी अनुष्ठा (16) की हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस हत्यारोपी पिता की निशानदेही पर सोमवार से खुदाई करा रही है। मंगलवार को सीओ कुंअर बहादुर सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सीओ ने पहले हत्यारोपी रामकुमार के घर के एक कमरे में खुदाई कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद पुलिस ने गांव के ही नरेश यादव के खेत के  बगल में पड़ी जमीन में खुदाई कराई।
 

मिट़्टी के साथ ही कुछ अस्थियां मिलीं

bones found in the black soil with salt after the head now police in search of torso
किशोरी की हत्या की जानकारी होने के बाद हिमांचलखेड़ा गांव के बाहर खुदाई करवाती पुलिस
खुदाई के दौरान पुलिस को एक मोबाइल, नमक युक्त काली मिट़्टी के साथ ही कुछ अस्थियां मिलीं। खेत से करीब एक किलोमीटर दूर पूरा गांव निवासी कप्तान सिंह की बाग में भी पुलिस को कुछ अस्थियां मिली हैं। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई खुदाई शाम 4.30 बजे तक चली। लेकिन पुलिस को किशोरी का धड़ नहीं मिल सका। सोमवार को भी पुलिस ने खुदाई कराई थी। जिसमें किशोरी के सिर का कंकाल मिलने के साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया हसिया बरामद हुआ था। खुदाई के दौरान ट्रेनी सीओ रुचि गुप्ता, एसओ अशोक भदौरिया, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, लेखपाल सत्यम शर्मा व मुकेश मौजूद रहे। एसओ प्रदीप भदौरिया ने बताया कि जांच में जो भी चीजें मिली हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन

खुदाई में मिला किशोरी का मोबाइल

bones found in the black soil with salt after the head now police in search of torso
खुदाई में मिला मोबाइल, पुलिस हिरासत में आरोपी पिता
खुदाई के दौरान पुलिस को जो मोबाइल मिला है वह मृतका किशोरी का ही है। एसओ प्रदीप भदौरिया के मुताबिक मोबाइल की पहचान ग्रामीणों के साथ-साथ मृतका की मां स्वाना ने भी की है। धड़ की तलाश के लिए मृतका के पिता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed