फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   body of a young man found with a friend,

हरदोई: दोस्त के साथ मिला युवक का शव, सिर धड़ से अलग, हत्या का आरोप

Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
body of a young man found with a friend,
दोस्त के साथ मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां से दो दोस्तों के साथ निकले युवक का शव तीसरे दोस्त के शव के साथ शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज थाना क्षेत्र में पड़ा मिला। उसका सिर धड़ से अलग झाड़ियों में पड़ा था।
विज्ञापन


परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन अल्लागंज पुलिस ने पूरी घटना को मार्ग दुर्घटना बताकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां निवासी अजीत (28) पुत्र ओमपाल किसान था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम उसके दोस्त शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दहेना निवासी जहेंद्र यादव और कटेउली निवासी नरेंद्र यादव नौगवां आए थे। अजीत के बड़े भाई हरिहर पाल के मुताबिक जहेंद्र और नरेंद्र बाइक से अजीत को भी साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन लोगों का कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह अजीत का शव उसके एक और दोस्त प्रेम पाल उर्फ प्रभू (28) पुत्र धनपाल निवासी ग्राम बथुआ थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर के साथ दहेना प्राथमिक विद्यालय के निकट सड़क पर पड़ा मिला।

प्रेम पाल और अजीत के शव एक दूसरे से लिपटे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक अजीत के बड़े भाई हरिहर पाल ने घटना को लेकर तहरीर अल्लागंज थाने में दी है।

इसमें अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का  आरोप लगाया गया है। हरिहर पाल का कहना है कि अजीत को घर से ले जाने वाले उसके दोनों दोस्त नरेंद्र और जहेंद्र घटना के बाद से गायब हैं।

अजीत का सिर जिस ढंग से धड़ से अलग हुआ है, उससे लगता ही नहीं कि ये दुर्घटना है। मृतक अजीत के भाई हरिहर पाल कहते हैं कि अजीत का सिर धड़ से काटा गया है। इसके बावजूद अल्लागंज पुलिस दुर्घटना की थ्योरी पर ही काम कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक अल्लागंज पुलिस ने दबाव में मृतक प्रेम पाल के पिता धनपाल से तहरीर लेकर मामले को दुर्घटना में दर्ज कर दिया और बाद में इसकी जानकारी धनपाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed