{"_id":"5ee0c1798ebc3e42cc661223","slug":"banda-misdeed-with-girl-in-a-moving-jeep-case-filed-against-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: चलती जीप में दुष्कर्म, लेखपाल पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा: चलती जीप में दुष्कर्म, लेखपाल पर मुकदमा दर्ज
Wed, 10 Jun 2020 04:51 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में चलती जीप में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल के खिलाफ अपहरण और चलती जीप में रेप करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह वह अपने दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। तभी पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल सुशील पटेल दो साथियों के साथ जीप से पहुंचा और उसे जबरन जीप में डालकर ले जाने लगा। लड़की की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरीन्द्र सिंह के अनुसार घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद सोमवार को दर्ज कराई गई।
विज्ञापन