{"_id":"6023d1c922e0c912680d933c","slug":"bag-full-of-2-65-lakh-rupees-disappeared-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बैनामा कराने गए दंपती से टप्पेबाजी, अधिवक्ता के बस्ते से 2.65 लाख रुपयों से भरा बैग हुआ गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: बैनामा कराने गए दंपती से टप्पेबाजी, अधिवक्ता के बस्ते से 2.65 लाख रुपयों से भरा बैग हुआ गायब
Wed, 10 Feb 2021 06:05 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में टप्पेबाजी घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के मौदहा में सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी पत्नी के साथ बुधवार को बैनामा कराने तहसील गए थे। जहां वह टप्पेबाजी के शिकार हो गए। टप्पेबाज उनका 2.65 लाख रुपये, चेकबुक समेत अन्य सरकारी दस्तावेज से भरा बैग लेकर गायब हो गया।
कस्बे में आए दिन होने वाली टप्पेबाजी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। विकासखंड के सिसोलर गांव निवासी गोमती अपने सेवानिवृत्त पति कृष्णबिहारी के साथ बुधवार करीब ढाई बजे तहसील आईं थी।
उन्हें गांव निवासी सूरजबली की जमीन का बैनामा कराना था। बैनामा के लिए शिक्षक ने मौदहा कस्बे के स्टेट बैंक से दो लाख पैंसठ हजार रुपये निकाले थे और स्टांप खरीदने के लिए अधिवक्ता कृष्ण कुमार यादव के बस्ते पर गए। पीड़ित गोमती व उनके पति कृष्णबिहारी ने बताया है जैसे ही रुपये से भरा कपड़े का झोला उन्होंने अधिवक्ता के बस्ते में रखा।
विज्ञापन
वैसे ही पीछे लगे टप्पेबाज ने नजर चूकते ही रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। झोले के गायब होते ही दंपति बदहवास हो गए। उसमें रुपयों के अलावा आधार कार्ड, पैनकार्ड, पासबुक, चेकबुक व अन्य कागजात थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता कृष्ण कुमार यादव ने बताया एक दुबला सा युवक था। जो बैंक से ही उनके पीछे लगा था। पुलिस बैंक के सीसीटीवी से फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।