फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bad behaviour with student in hardoi

पुल पर टहलाने के बहाने छात्र को ले जाकर 2 युवकों ने किया कुकर्म

Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
bad behaviour with student in hardoi
डेमो पिक
हरदोई सांडी थाना क्षेत्र के एक  गांव में नोएडा मेें पढ़ रहे एक छात्र के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। चिकित्सीय परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सांडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी (13) वर्षीय छात्र परिवार के साथ नोएडा में रहता है। दीपावली पर वह मां के साथ अपने गांव आया था।
विज्ञापन


वह मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव निवासी रिंकल पुत्र राजेंद्र और उसका साथी सोफिल उसे पुल पर टहलाने के बहाने ले गए। छात्र ने आरोप लगाया कि वह लोग उसे बाग में ले गए जहां पर उसके साथ कुकर्म किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। छात्र ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर  परिजनों ने  थाने ले जाकर तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को छात्र का चिकित्सीय परीक्षण कराया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed