{"_id":"5f5a6f208ebc3e615f6f1ccb","slug":"attempt-to-misdeed-an-old-lady-priest-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: वृद्ध महिला पुजारी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: वृद्ध महिला पुजारी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी
Thu, 10 Sep 2020 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में एक प्राचीन मंदिर में वृद्ध महिला पुजारी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर युवक ने महिला पुजारी से मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्राचीन शिव मंदिर है। यहां कई सालों से 65 वर्षीय वृद्धा पूजा-पाठ कर मंदिर परिसर में रहती है। एक सितंबर की रात करीब 11 बजे महिला पुजारी चारपाई पर सो रही थी। तभी कपूरापुर कटरी निवासी छोटे पुत्र रामविलास मंदिर परिसर में घुस गया।
यहां सो रही वृद्धा पुजारी को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर छोटे ने मारपीट कर दी। वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छानबीन में सामने आया है कि आरोपी गांव के एक किसान का ट्रैक्टर चालक है। घटना के बाद से वह लापता है। कोतवाली प्रभारी विकास राय ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।