फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant BSA arrested in case of bribery in kanpur

घूस लेते एबीएसए गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Assistant BSA arrested in case of bribery in kanpur
डेमाे प‌िक्स
 ट्रांसफर के नाम पर शिक्षक से दस हजार की घूस वसूलते एबीएसए को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम के अफसर एबीएसए को कल्याणपुर थाने ले गए और रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

कल्याणपुर में रहने वाले अनिल कुमार यादव औरैया में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। अनिल ने बताया कि आवास विकास-3 कल्याणपुर में रहने वाले उपेंद्र प्रताप सिंह अछल्दा औरैया में एबीएसए हैं। एबीएसए ने ट्रांसफर के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की थी। अनिल ने मामले की शिकायत विजिलेंस में की थी। बुधवार रात एबीएसए ने अपने घर के पास लोधेश्वर मंदिर पर अनिल को घूस की रकम देने के लिए बुलाया। इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने दस हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि शिक्षक की शिकायत पर ऑपरेशन के तहत एबीएसए को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एबीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed