फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जागरूक नागरिक की वजह से जेल गया लेखपाल, रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए ऐसे बिछाया था जाल

Thu, 19 Jul 2018 07:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
anti corruption team arrested lekhpal in kanpur dehat
रिश्वत लेने के मामले में आरोपी लेखपाल 
कानपुर देहात के एक गांव में लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण से कृषि भूमि आवंटन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम उसे लेकर अकबरपुर कोतवाली पहुंची, वहां उसके विरुद्ध सीओ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- क्या था पूरा मामला...
anti corruption team arrested lekhpal in kanpur dehat
शिकायतकर्ता राजू 
सरायं गढ़ेवा निवासी राजू संखवार ने एंटी करप्शन की सीओ रत्ना पांडेय से बताया किया था कि गांव का लेखपाल अनंतराम पाल कृषि भूमि आवंटन के नाम पर उससे पांच हजार रुपये मांग रहा है। टीम ने छानबीन की तो आरोप सही पाए। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने की पूरी योजना तैयार की।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गुरुवार को रुपये देने का दिन तय हुआ था....
 
anti corruption team arrested lekhpal in kanpur dehat
मामले की जानकारी देती क्षेत्राधिकारी एंटी करप्शन रत्ना पांडेय 
डीएम राकेश कुमार सिंह से मिलकर सीओ ने लेखपाल को पकड़ने की अनुमति ली। सीओ की मांग पर डीएम ने दो सरकारी कर्मचारी गवाह नामित किए गए। गुरुवार को रुपये देने का दिन तय किया गया। इसके बाद सुबह ही टीम रूरा पहुंच गई। अनंतराम पाल मूल रूप से औरैया का निवासी है, वह रूरा में पावर हाउस के पास किराये का मकान लेकर परिवार समेत रह रहा था।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रुपये गिनने के दौरान ही टीम ने किया गिरफ्तार ...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
anti corruption team arrested lekhpal in kanpur dehat
कृषि भूमि पट्टा कराने नाम पर लिए थे पांच हजार रुपये
तय योजना के मुताबिक पहुंचे राजू जब अनंतराम को रुपये देने पहुंचा तो उसने उसे कस्बे में ही एक पान की गुमटी में बुलाया। वहां राजू ने लेखपाल को पांच हजार रुपये दिए। रुपये गिनने के दौरान ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। लेखपाल पर हुई इस कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया। कई साथी लेखपाल उससे मिलने कोतवाली पहुंचे।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
 
विज्ञापन
anti corruption team arrested lekhpal in kanpur dehat
रिश्वत लेने के मामले में आरोपी लेखपाल
एंटी करप्शन की टीम में सीओ रत्ना पांडेय, इंस्पेक्टर शंभू नाथ तिवारी, बृजेंद्र स्वरूप दोहरे आदि थे। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामले में सीओ की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed