{"_id":"5c6af5c5bdec224bff242694","slug":"31550513605-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी नारा लिखने पर दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देश विरोधी नारा लिखने पर दी तहरीर
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के छात्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में देश विरोधी नारा लिखने पर विवाद हो गया। पांच युवकों ने एक महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवक व युवतियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप है। इसमें सोमवार को एक युवक ने पुलवामा में सैनिकों के शहीद होने के संबंध में लिखा पाकिस्तान मुर्दाबाद। इस पर दूसरे समुदाय की एक युवती ने यह लिखने से मना किया। इसी दौरान ग्रुप में विवाद शुरू हो गया। तभी दूसरे समुदाय की युवती ने भारत के विरोध में एक नारा लिख दिया। इससे युवक भड़क गए।
कसबे के युवक अजीत, पवन दुबे, संतोष कुमार, सुरेश चंदेल ने कोतवाली में युवती के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एडमिन पर मामला दर्ज किया जाएगा। इस तरह के मामलों में एडमिन की जिम्मेदारी होती है।