{"_id":"5c58960ebdec2259c53e0ef5","slug":"154930956619-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के दशहरा गांव में रविवार की रात एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर पति ने इलाज के लिए सीएचसी ले गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से उसका पति मौके से भाग गया। अस्पताल की सूचना पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
रविवार रात दशहरा गांव निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी नीतू ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो पति उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घबराया पति शव छोड़कर मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ग्राम प्रधान राज बहादुर ने पुलिस को बताया कि अखिलेश कुमार करीब पांच वर्ष पहले बिधूना से 2 बच्चों की मां नीतू को अपने घर ले आया था और उसके साथ दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहा था। इससे उसको एक संतान लड़की हुई। अखिलेश नशे बाजी
करता है। रात में दोनों के बीच हुए विवाद से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात पता चल रही है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उसके अनुसार ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर जान दी
अस्पताल से भाग निकला पति, नायब तहसीलदार ने की जांच