फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेमी ने दुल्हन को स्टेज से खींचा

प्रेमी ने दुल्हन को स्टेज से खींचा

Sun, 04 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने दुल्हन को स्टेज से खींचा
प्रेमी ने दुल्हन को स्टेज से खींचा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।

सदर कोतवाली क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को चल रहे शादी समारोह के दौरान एक युवक ने दुल्हन का हाथ पकड़कर स्टेज से खींच लिया। जनातियों और बारातियों ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में दुल्हन ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार की रात नरायनपुर चौकी क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन जयमाल की रस्में पूरी कर रहे थे। तभी अचानक वहां पहुंचे सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम जरकड़ू निवासी राजेश यादव ने स्टेज से दुल्हन का हाथ खींचकर नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से दुल्हन डर गई। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती युवक ने उससे साथ चलने के लिए कहा। दुल्हन के साथ की गई इस हरकत पर वहां मौजूद जनातियों व बारातियों मेें खलबली मच गई। लोगोें ने जब दुल्हन से युवक के बारे में पूछा तो दुल्हन ने पहचानने से ही इनकार कर दिया। इस पर मौजूद लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने युवक को उसके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को भी कोतवाली बुलाया गया। जहां दुल्हन ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में बैठा लिया।


दो घंटे तक चले व्यवधान के बाद गेस्ट हाउस पहुंचकर बारातियों व जनातियों ने शादी की रस्में पूरी की। शनिवार को दुल्हन को दूल्हे संग विदा किया। उधर, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर राजेश को शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed