फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कन्नौज में पूर्व मंत्री के बेटे पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

कन्नौज में पूर्व मंत्री के बेटे पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 10 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में पूर्व मंत्री के बेटे पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
कन्नौज में पूर्व मंत्री के बेटे पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन

क्रासर-
नोडल विकलांग बोर्ड के अध्यक्ष ने दर्ज कराया मामला
फर्जीवाड़े से विकलांग प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़ (कन्नौज)। सपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रहे विजय बहादुर पाल के बेटे अनिल पाल पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट इंदरगढ़ थाने में नोडल विकलांग बोर्ड के अध्यक्ष ने दर्ज कराई है। उन पर फर्जी ढंग से विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नोडल विकलांग बोर्ड के अध्यक्ष डा. जेजे राम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि थाना क्षेत्र के जगतापुर निवासी अनिल कुमार पाल पुत्र विजय बहादुर पाल ने मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर द्वारा निर्गत आडियोग्राम (कान की जांच की मशीन द्वारा जांच रिपोर्ट) उनके समक्ष प्रस्तुत की थी। उसके आधार पर अनिल कुमार पाल का 12 नवंबर 2014 को विकलांग प्रमाण पत्र विभाग द्वारा जारी किया गया।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र फर्जी ढंग से जारी होने की शिकायत मिलने पर आडियोग्राम का सत्यापन कराने के लिए 30 अगस्त 2017 को सीएमओ कानपुर को पत्र भेजा गया। सीएमओ कानपुर ने 23 सितंबर 2017 को पत्र भेजकर अवगत कराया कि अनिल कुमार पाल का आडियोग्राम ईएनटी सर्जन डा. एके तिवारी द्वारा कराना दर्शाया गया है, जो अगस्त 2013 में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके द्वारा यह आडियोग्रामी नहीं की गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर अनिल पाल का विकलांग प्रमाण पत्र 4 अक्तूबर 2017 को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 जनवरी को एसपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने 8 जनवरी को अनिल पाल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पूर्व राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने बताया कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। बेटे को कान में समस्या थी। इसी का प्रमाणपत्र बनवाया गया, लेकिन इसका कभी भी कहीं अनुचित इस्तेमाल नहीं किया गया। जमीन के विवाद से ध्यान भटकाने के लिए विरोधियों ने झूठा आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वह लिखित साक्ष्यों के साथ जल्द पूरे मामले की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed