फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 year old child, head of the thief gang

10 साल का बच्चा, चोर गैंग का ‘चच्चा’

Tue, 08 Dec 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
10 year old child, head of the thief gang
शादी बारातों से जेवर और नगदी पार करने वाला गैंग रविवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गैंग का सरगना दस साल का बच्चा है। यह नाबालिग ही भाड़े पर लोगों को चोरी के लिए तैयार करता है। इस बार ये नौबस्ता क्षेत्र के हवेली गार्डेन में बाराती बनकर पहुंचे लेकिन बारातियों की मदद से धरे गए। सभी आरोपी फीरोजाबद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


गैंग रविवार रात सफेद चमचमाती कार से उतरकर बारातियों के साथ हवेली गार्डेन पहुंचा। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त किदवईनगर निवासी वरुण का मोबाइल गायब हो गया। साथियों ने मोबाइल की तलाश शुरू की तो उनकी नजर कार में बैठे बच्चे पर पड़ी। शक होने पर वरुण ने उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया।
विज्ञापन


ड्राइवर सुबोध से पूछा गया तो उसने बताया कि वह इन लोगों के साथ फीरोजाबाद की एक ट्रैवल्स एजेंसी से कार लेकर आया है। मौके पर पहुंची किदवईनगर पुलिस ने नाबालिग को हड़काया तो वह टूट गया। उसने बताया कि उसके साथी अंदर हैँ। इसके बाद पुलिस ने दीपक, नीरज और विनोद को धर दबोचा। उनके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया। कार से सजावट का सामान और चार-पांच जोड़ी कपड़े भी मिले। थाना प्रभारी फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि नाबालिग सरगना का मुख्य साथी दिनेश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed