{"_id":"6096e6fc8ebc3ed2b04e024a","slug":"crime-pukhranya-news-knp627427168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को अफवाह बताने पर दुकानदार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को अफवाह बताने पर दुकानदार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। शनिवार को कस्बे में साप्ताहिक बाजार होने से सब्जी दुकानदारों ने कस्बा मेनरोड किनारे दुकानें सजा लीं। कपड़ा दुकानदारों ने शटर उचका कर ग्राहकों को अंदर बैठा लिया। इस पर एसडीएम ने वहां पहुंच कर कोतवाल से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एक कपड़ा दुकानदार के खिलाफ कोरोना महामारी को अफवाह बताने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण सब्जी दुकानदार फुटपाथ पर दुकानें लगाने लगे। कुछ दुकानदार शटर उचका कर ग्राहकों को अंदर बैठाने लगे। जानकारी मिलने पर एसडीएम दीपाली भार्गव नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी, कोतवाल राम बहादुर पाल, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए गश्त करने लगे।
लोगों से अपील करते रहे, लेकिन असर होता नहीं दिखा। एक कपड़ा दुकानदार दुकान का शटर उचका कर 20 से 25 ग्राहकों को बिना किसी सुरक्षा के अंदर बैठाकर समान देने लगे। कपड़ा दुकानदार ने कोरोना संक्रमण को अफवाह बताया। दुकानों के अंदर बैठे ग्राहकों की सूचना पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू सभी की सुरक्षा के लिए है इसके बावजूद मान नहीं रहे हो।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने बताया कि राज कलेक्शन के मालिक कमल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोरोना महामारी के नियमों को मानने से इनकार करते हुए महज अफवाह बताया है। अन्य दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।