{"_id":"602ec43e8ebc3ee908405f44","slug":"crime-pukhranya-news-knp612709213","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा
विज्ञापन
crime
- फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बा स्थित एल्युमिनियम फैक्टरी में तीन माह पूर्व काम करने दौरान हुए घायल मजदूर की गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर सही इलाज न कराने का आरोप लगाकर शव को फैक्टरी में रखकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देरशाम मृतक की पत्नी की तहरीर पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। फैक्टरी को सील भी कर दिया गया।
कस्बे के असेवा गांव निवासी रामअवतार (50) पुखरायां स्थित एल्युमिनियम फैक्टरी में रोल बनाने का कार्य करता था। 15 नवंबर 2020 को मशीन में उसका हाथ फंस जाने से हाथ का पंजा कट गया था। फैक्टरी मालिक प्रमोद अग्रवाल चुग्गे ने उसे कानपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराके उपचार कराया। वहां ठीक होने के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। इसके बाद हाथ का जख्म पूरी तरह ठीक नहीं हुआ। गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई।
इधर, मजदूर का शव लेकर परिजन ग्रामीणों के साथ फैक्टरी में आ गए। शव रखकर मुआवजे की मांग कर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि उपचार सही न कराए जाने से हाथ ठीक नहीं हुआ था जो मौत का कारण बन गया। परिवार में पत्नी रामवती, बेटा अभिषेक(15), सतीश (13) हैं। पुत्री रूबी की शादी हो चुकी है। मां कृष्णा देवी शव के पास बिलखती रहीं। कोतवाल रामबहादुर पाल व पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। इधर, परिजनों ने बताया कि फैक्टरी मालिक से मुआवजा को लेकर बात चल रही है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। देर शाम शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

crime- फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन