{"_id":"6332a071c13a1c36ac255724","slug":"crime-murder-of-a-young-man-in-etawah-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Crime: गला रेत कर युवक को मौत के घाट उतारा, नाले में मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Crime: गला रेत कर युवक को मौत के घाट उतारा, नाले में मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप
Tue, 27 Sep 2022 12:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:35 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में जसवंतनगर के विलैयामठ के पास सोमवार देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव नाले में पड़ा मिला। रविवार शाम युवक के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। जसवंतनगर के कैस्त गांव से रविवार शाम यतेंद्र उर्फ सीटू (25) को नगला कुआं गांव के अश्वनी कुमार और कालू बुलाकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
सोमवार रात तक युवक के वापस न आने पर भाई रिंकू की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मृतक दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा गार्ड था और 13 सितम्बर को इटावा आया था। दो महीने पहले आरोपियों का सीटू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में वारदात की गई।
विज्ञापन