फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crime: misdeed with Innocent girl in Etawah up

हैवानियत की हदें पार: कक्षा दो की बच्ची के साथ प्रधान के बेटे ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Sep 2022 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Sep 2022 03:55 PM IST
सार

इटावा जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रधान के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर किया है।

विज्ञापन
Crime: misdeed with Innocent girl in Etawah up
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के इटावा जिले में हैवानियत की हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। बसरेहर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर कक्षा दो में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही प्रधान के बेटे ने दुष्कर्म किया। रात में मुकदमा दर्ज होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एसएसपी ने घटनास्थल क मंगलवार दोपहर निरीक्षण किया। सोमवार रात बच्ची के दर्द से चिल्लाने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तीन घंटे तक मामले की जांच पड़ताल की और रात करीब 12 बजे प्रधान के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि बेटी गांव के ही प्राथमिक पाठशाला में कक्षा दो में पढ़ती है। सोमवार दोपहर 11 बजे इंटरवल में खाना खाने के लिए घर आई थी। जब वह वापस स्कूल जा रही थी, तभी उसे गांव के प्रधान के लड़के ने पकड़ लिया और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed