फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime, kanpur dehat news

पुलिस से हाथापाई कर दरोगा की कार का शीशा तोड़ा

Wed, 19 Feb 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime, kanpur dehat news
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के माती रोड स्थित एक आवास पर शिकायत की जांच करने गई पुलिस से आरोपी भिड़ गए। लालपुर चौकी इंचार्ज की कार में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। कोतवाल की सरकारी गाड़ी को आवास से दूर खड़ी करने के लिए कहा। विरोध पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि विनय और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माती रोड निवासी पंकज यादव ने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि उसके बगल में रहने वाली कृष्णा गौतम के आवास का गंदा पानी उसके घर के अंदर आ रहा है। एक दीवार के निर्माण का वह विरोध कर रही हैं। इस शिकायत की जांच के लिए कोतवाल आमोद कुमार सिंह सरकारी गाड़ी से व लालपुर चौकी इंचार्ज अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचे। आरोपी के आवास के सामने कोतवाल की गाड़ी खड़ी होने पर कृष्णा गौतम के बेटे विनय व एक अन्य ने विरोध किया। पुलिस से विवाद करने पर उतारू हो गए। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। लालपुर चौकी इंचार्ज की कार का शीशा डंडा मारकर तोड़ दिया। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed