फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime in kanpur, three people arrested

कानपुर: विधायक के घर पर बम से हमला, तीन गिरफ्तार, मुख्य बदमाश फरार

Tue, 18 May 2021 09:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 May 2021 09:04 AM IST
सार

काकादेव में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी की सुरक्षा में लगी पुलिस ने राहगीरों की मदद से बदमाशों को पकड़ा। पुलिस फरार बदमाश के पकड़े जाने पर सच्चाई सामने आने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
crime in kanpur, three people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के घर पर सोमवार की रात बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। धमाके की आवाज सुन कर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने आसपास रहने वाले लोगों की मदद से तीन बदमाशों को पकड़ कर काकादेव थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी बम व तमंचा बरामद किया है। 
विज्ञापन


 काकादेव नवीन नगर में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का निवास है। विधायक ने बताया कि रात करीब  8:30 बजे वह टहल कर घर के अंदर जाने वाले थे कि अचानक पैरों से कुछ दूरी पर बम गिर कर फट गया। घर में मौजूद सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी आरोपियों को पकड़ने के लिए भागे।
विज्ञापन


 नीरक्षीर चौराहे के पास तीन बदमाशों को पकड़ कर मौजूद काकादेव थाने की पुलिस को सौंप दिया। चौथा मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तीनों के पास से तमंचा और देसी बम बरामद किया है। बदमाशों ने बताया कि मुख्य फरार आरोपी छोटू की रावतपुर में रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी को ठिकाने लगाने के लिए चारों बदमाश हथियार और बम लेकर निकले थे। पुलिस के पीछा करने पर विधायक के घर की तरफ भागते हुए पहुंच गए। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरि ने बताया बदमाश पुलिस से बचने के लिए विधायक के घर की तरफ भागे थे। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी के पकड़े जाने पर सच्चाई सामने आने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed