फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

विकास दुबे के 56 करीबियों के जमीनों की जांच शुरू

Sat, 18 Jul 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। एसआईटी और ईडी के आदेश पर कुख्यात विकास दुबे से जुड़े लोगों की जमीनों की जांच शुरू हो गई है। एसआईटी और ईडी ने विकास दुबे से जुड़े 18 परिजनों और 38 सहयोगियों, गुर्गों की संपत्ति रिपोर्ट तलब की गई है। इधर, शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के 12 लेखपाल, दो राजस्व निरीक्षक, एक नायब तहसीलदार जांच पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन

20 वर्षों से शिवराजपुर और चौबेपुर इलाकों में अपराध का पर्याय बने विकास दुबे की काली कमाई से खरीदी गई अचल संपत्ति का पता लगाने के लिए लेखपालों ने गांव गांव जाकर जानकारी जुटाई। राजस्व विभाग ने बताया कि शासन से 56 लोगों की सूची मिली है। जिनकी चल-अचल संपत्ति का पता लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिकरू गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, पिता राम कुमार दुबे, माता सरला देवी, घिमऊ जिला पंचायत सदस्य पत्नी ऋचा उर्फ सोनू, भाई अवनीश कुमार दुबे व कानपुर निवासी इसका परिवार, दीपू उर्फ दीप प्रकाश दुबे निवासी लखनऊ, ग्राम प्रधान बिकरू अंजलि दुबे, बहनोई दिनेश कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी बसेन, बहन चंद्रकांता, विकास के ससुर संकटा प्रसाद निवासी लेबर कॉलोनी, शास्त्री नगर, कानपुर द्वारा दो दशकों में खरीदी और बिक्री की गई संपत्ति का ब्यौरा तलब किया गया है।
विज्ञापन

विकास दुबे के साथी व गुर्गे अविनाश पुत्र रामकुमार निवासी बिकरू, संजय उर्फ संजू, अतुल कुमार, सज्जन कुमार निवासीगण बिकरू, अपोली निवासी मनोह, रामलखननिवासी सुक्खा निवादा, श्याम बिहारी निवासी तोड़कापुर, संतोष कुमार निवासी देवकली, दिनेश तिवारी निवासी बसने, राजू खुल्लर, अनुराग दुबे, जिलेदार, हीरू पंडित सहित 56 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। कुल 403 राजस्व गांवों में उक्त सभी की भूमि या कब्जा की गई जमीन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
बिकरू कांड के प्रमुख विकास दुबे व उसके परिवारीजनों, साथी-सहयोगियों की संपत्ति का पता लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) के आदेश पर जांच चल रही है। शासन स्तर से पूरी जांच मॉनीटर हो रही है इसलिए पूरी जानकारी नहीं दे सकता। काम बड़ा है, लेकिन उनसे जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब की गई है।
पीएन सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed