{"_id":"61ea41a6a8a9b97a6e1a8b8e","slug":"crime-branch-will-investigate-the-religion-conversion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्राइम ब्रांच करेगी धर्मांतरण केस की तफ्तीश, पत्नी ने पति पर लगाए जबरन धर्म बदलवाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्राइम ब्रांच करेगी धर्मांतरण केस की तफ्तीश, पत्नी ने पति पर लगाए जबरन धर्म बदलवाने के आरोप
Fri, 21 Jan 2022 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 PM IST
सार
धर्मांतरण केस की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। स्मिता श्रीवास्तव ने अपने पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कमिश्नर ने जांच को थाने से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाने में दर्ज किए गए धर्मांतरण केस की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। पुलिस कमिश्नर ने जांच को थाने से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया है। आवास विकास एक निवासी स्मिता श्रीवास्तव ने अपने पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने धर्मेंद्र को शांतिभंग में जेल भेजा था। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से मिला और कल्याणपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीपी ने विवेचना ट्रांसफर कर दी।
स्मता व हिंदू संगठन का कहना है कि जिस तरह से धर्मेंद्र बातचीत करता था उससे पूरी आशंका है कि उसे बरगलाया गया है। वह पत्नी व बच्चे का जबरन धर्म बदलना चाहता है। इसके पीछे धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का हाथ बताया। पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में चार संदिग्ध सौंपे। इनमें से कुछ नंबर अजमेर के बताए गए। क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है।