{"_id":"607744738ebc3ed82f3cee85","slug":"crime-akbarpur-news-knp6235173117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत में पति समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत में पति समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के अजनपुर खुर्द बसगढ़ा गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
रसूलाबाद भैंसायां गांव के ब्रजकिशोर बाथम ने पुलिस को बताया कि बेटी अनामिका (30) की शादी तीन मार्च 2014 को रसूलाबाद के अजनपुर खुर्द बसगढ़ा के अशोक से की थी। शादी के बाद पति, सास राधा, ससुर रज्जनलाल, देवर निराकार रुपये की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 11 अप्रैल की सुबह बेटी की हत्या कर दी।
पड़ोसियों ने फोन पर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो देखा बेटी के गले में रस्सी के निशान थे। पिता ने मुख्यमंत्री को पोर्टल के माध्यम से शिकायत की और ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। जांच के लिए बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पति समेत चार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।