{"_id":"6070ad0d8ebc3ed8330011c8","slug":"crime-akbarpur-news-knp6225710162","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया के छात्र का रामनगर में फांसी पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया के छात्र का रामनगर में फांसी पर लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतक गजेंद्र उर्फ सोनू का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र औरंगाबाद रामपुर गांव के बाहर शुक्रवार की सुबह जंगल में हाईटेंशन लाइन के खंभे से छात्र का शव लटका मिला। पुलिस ने छानबीन की। युवक औरैया जिले के दौहीं गांव का रहने वाला था। वह बीएससी का छात्र था। चार दिन पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरु की है।
कस्बे के रामपुर गांव के बाहर जंगल की तरफ ग्रामीण गए तो पोल से एक शव लटका देखा। इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि दिबियापुर थाना क्षेत्र से छात्र गजेंद्र उर्फ सोनू (20) लापता है। गजेंद्र के पिता सर्वेेश ने मौके पर पहुंच शिनाख्त बेटे के रूप में की।
पुलिस को बताया कि पत्नी शशि के साथ बाहर गया था। पांच अप्रैल को बेटा कहीं लापता हो गया। कानपुर के एक कालेज में बीएससी फाइनल वर्ष का छात्र था। खोजबीन के बाद सुराग न लगने पर दिबियापुर में 7 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसआई मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। औरैया जिले के कंचौसी चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में हैंगिंग, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
कानपुर देहात। औरैया के छात्र का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग आई है। चार दिन पहले मौत होने की बात सामने आई है। आशंका है जिस दिन छात्र घर से निकला है उसी दिन उसने आत्महत्या की थी। रस्सी से शव लटका होने पर यह आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या के इरादे से ही वह घर से निकला था। मृतक के परिजन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं। आत्महत्या की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।- फोटो : AKBARPUR