{"_id":"5f1353688ebc3e63c9209fb5","slug":"crime-akbarpur-news-knp5719703104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड के वांछितों के लगाए गए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड के वांछितों के लगाए गए पोस्टर
विज्ञापन
रसूलाबाद चौराहे पर लगा बिकरू कांड के वांछितों का पोस्टर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/रसूलाबाद। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर बिकरू कांड के वांछितों के पोस्टर लगाए गए हैं। इनके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की बात कही गई है।
कानपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात कुख्यात विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसमें मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके कई साथियों का एनकाउंटर और गिरफ्तारी हो चुकी है। अब सार्वजनिक स्थानों में वांछित विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार, रामनरेश नागर, मनोज, चंद्रजीत, संतोष कुमार, रणवीर उर्फ बउवन, लालराम, अजीत कुमार, इंद्रजीत, सत्यम उर्फ लुट्टन, नाहर सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह, हीरू तिवारी, बड़े उर्फ बाल गोविंद के फोटो युक्त पोस्टर लगाए गए हैं।
पुलिस ने आजाद चौक, सुभाष चौक, थाना परिसर, तहसील परिसर में पोस्टर चस्पा किए हैं। इनकी सूचना देने की अपील की गई है। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने के साथ 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।