{"_id":"5ebaebea8ebc3e9088556979","slug":"crime-akbarpur-news-knp5598387197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
सरवनखेड़ा/राजपुर (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। राजपुर के खरतला गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों खेती करते थे। उनके घरों में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था।
लोहारी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू परिहार (35) खेती करते थे। सात मई को धीरेंद्र सिंह का पत्नी संगीता सिंह से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह 10 वर्षीय बेटे हर्ष व आठ वर्षीय बेटी आस्था को लेकर पुखरायां में सास और ससुर के पास चली गई थी। इससे नाराज धीरेंद्र ने मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इनके माता पिता पुखरायां में रहते हैं। पिता सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं।
राजपुर के खरतला गांव में किसान जगदीश (38) ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई राम सिंह ने बताया कि वह शराब का लती था। इससे मानसिक रुप से परेशान भी रहता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी सरला, बेटा रोहित (17), जयंती (12), राम प्रसाद (10), श्याम (8) बिलखते रहे। मृतक के दो बड़े भाई राम सिंह व हुकुम सिंह हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।