{"_id":"63e28f2f30b9f10d396e9394","slug":"cricket-lovers-will-be-able-to-enjoy-the-greenpark-visitor-gallery-from-19-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Greenpark Visitor Gallery: 19 से क्रिकेट प्रेमी उठा सकेंगे गैलरी का लुत्फ, 70 वर्षों के इतिहास से होंगे रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greenpark Visitor Gallery: 19 से क्रिकेट प्रेमी उठा सकेंगे गैलरी का लुत्फ, 70 वर्षों के इतिहास से होंगे रूबरू
Tue, 07 Feb 2023 11:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:19 PM IST
सार
ग्रीन पार्क स्टेडियम में विजिटर गैलरी 19 फरवरी से जनता के लिए खोल दी जाएगी। यहां क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट के 70 वर्षों के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। गैलरी में चंद मिनटों में उप्र के क्रिकेट इतिहास से क्रिकेट प्रेमियों को परिचित कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क की विजिटर गैलरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में निर्माणाधीन विजिटर गैलरी 19 फरवरी को आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। मंडलायुक्त ने मंगलवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अगले सप्ताह तक यह बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
गैलरी का निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसके पहले चरण में प्रदर्शनी ,संग्रहालय हॉल, ऑडिओ-विजुअल रूम, क्रिकेट कैफे, गेस्ट रेस्टोरेंट, सोवेनीयर शॉप, खिलाडियों के लिए चार बडे कमरे, सार्वजनिक शौचालय, सेल्फी प्वाइंट व पार्किंग की सुविधा है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त दूसरे चरण का निर्माण भी पूरा हो गया है। बताया कि इसके उद्घाटन की तैयारी भी चल रही है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी व गैलरी निर्माण की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
गैलरी की होंगी ये विशेषताएं
- ग्रीन पार्क में क्रिकेट के 70 वर्षों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए इसमें दो आगंतुक दीर्घा और संग्रहालय बनाया गया है।
- इसमें क्रिकेट से जुड़ी सामग्रियों को 6 अलग-अलग सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा।
- प्रथम सेक्शन में महिला क्रिकेट, द्वितीय और तृतीय सेक्शन में ताम्रपत्र से निर्मित छाया प्रतियां, चतुर्थ और पंचम सेक्शन में उप्र क्रिकेट से जुड़ी सामग्रियां और छठें सेक्शन में रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज से जुड़ी यादों को संजोया जाएगा।
- विजिटर गैलरी में 22 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता का एक दृश्य-श्रव्य कक्ष है। इसमें क्रिकेट इतिहास के 70 वर्षों के बारे में 15 मिनट का वीडियो दिखाया जाएगा।
- विजिटर गैलरी के लिए एक वेबसाइट भी तैयार करायी जा रही है। इसका प्रयोग कर व्यक्ति विजिटर गैलरी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।