फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crew members are imprisoned in Guinea country, Roshan's ship reached Nigerian port

शिप में कैद हैं क्रू मेंबर्स: नाइजीरियन पोर्ट पहुंचा रोशन का शिप, कंपनी के अधिवक्ता ने दी ये जानकारी

Sun, 13 Nov 2022 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 10:49 AM IST
सार

गिनी देश में फंसे क्रू सदस्यों की जान सांसत में है। उनका शिप नाइजीरियन पोर्ट ले जाया गया है। कंपनी के अधिवक्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है। डिटेंशन सेंटर में क्रू सदस्यों को रखा गया है।

विज्ञापन
Crew members are imprisoned in Guinea country, Roshan's ship reached Nigerian port
गिनी देश में बंधक है क्रू मेंबर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह से पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में 26 क्रू सदस्यों के साथ फंसे गोविंदनगर निवासी रोशन अरोड़ा (26) की जान सांसत में पड़ी है। उनका शिप नाइजीरियन पोर्ट ले जाया गया है। कंपनी के लीगल एडवाइजर लंदन के अधिवक्ता स्टीफन असकिंस ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

डिटेंशन सेंटर में रखेे गए हैं क्रू सदस्य
अधिवक्ता ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया कि शिप नाइजीरिया पहुंच गया है। वहीं, देर रात उन्होंने फिर ट्वीट किया कि नाइजीरिया नेवी वैसल स्थित पोर्ट पर एक डिटेंशन सेंटर बना हुआ है, जहां पर क्रू सदस्यों को रखा गया है। इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल में सुनवाई पूरी होने तक नेवी सभी क्रू सदस्यों को वहां पर रख सकती है।
विज्ञापन

शिप को नाइजीरिया नेवी वैसल तक ले जाने से पहले एक रात सेंट विसेंट पोर्ट पर रखा गया था। वहीं, एंबेसी की मदद से उन्हें खाने पीने का सामान और सोने के लिए गद्दों का इंतजाम कराया गया था। यहां डिटेंशन सेंटर न होने की वजह से क्रू सदस्य शिप पर ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बेटे के नाइजीरिया पहुंचने की खबर से रोशन के माता पिता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप में गोविंद नगर निवासी मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर रोशन अरोड़ा के साथ 16 भारतीय और 10 विदेशी ऑफिसर बंधक हैं।

पांच अगस्त को रोशन समेत 26 क्रू सदस्य जहाज से कच्चा तेल लेने नाइजीरिया गए थे, जहां उन्हें छह दिन बाद की अनुमति मिली थी। आठ अगस्त की रात जहाज को एक अज्ञात शिप के लोगों ने खुद को नाइजीरियन नेवी का बताकर जहाज की जांच करने को कहा था।

भारतीय नेवी को लगा कि वे लोग डकैत हैं और उन्होंने जहाज तेज गति से भगा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट पहुंच गए। जहां नाइजीरियन नेवी ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी ने भी बहुत प्रयास किया और जुर्माना भी जमा कर दिया, लेकिन फिर भी उन्हें नाइजीरियन नेवी नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed