फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   covid care centers are being made in 10 polytechnic institutions of the state

यूपी: 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों में बन रहे कोविड केयर सेंटर, आवासीय परिसर में रहने वालों में दहशत

Fri, 29 May 2020 08:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 May 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
covid care centers are being made in 10 polytechnic institutions of the state
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों में कोरोना मरीजों का इलाज होगा। शासन ने इन संस्थानों को कोविड-19 एल-वन चिकित्सालय बनाने के लिए चुना है। इससे इन संस्थानों के आवासीय परिसर में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वहीं, कानपुर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारी संबंधित संस्थानों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व परीक्षाओं को लेकर चिंतित हैं। प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक संस्थानों में 11 जुलाई से परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन


यदि लॉकडाउन में छूट मिली तो शिक्षण कार्य भी कराए जाएंगे। ऐसे में जिन जिलों के पॉलिटेक्निक संस्थानों में कोविड-19 वार्ड बनना है, वहां के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व परीक्षा के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर आसपास के जिलों के संस्थानों में वैकल्पिक व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पॉलिटेक्निक संस्थानों में बन रहे वार्ड
राजकीय पॉलिटेक्निक राठ, हमीरपुर में 200 बेड, राजकीय पॉलिटेक्निक श्रावस्ती में 200, महिला पॉलिटेक्निक बहराइच में 450, राजकीय पॉलिटेक्निक महाराजगंज में 100, राजकीय पॉलिटेक्निक ललितपुर में 140, राजकीय पॉलिटेक्निक कन्नौज में 200, राजकीय पॉलिटेक्निक दिबियापुर, औरैया में 200, महिला पॉलिटेक्निक शामली में 200, विंध्या पॉलिटेक्निक मिर्जापुर में 200 व राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौली में 250 बेड का वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed