फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   covid 19

इटावा से रेफर होकर गजनेर कोविड अस्पताल आए छह कोरोना संक्रमित

Thu, 21 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
covid 19
कानपुर देहात। इटावा के जसवंत नगर में कोविड अस्पताल फुल होने पर बुधवार दोपहर छह कोरोना संक्रमित गजनेर के कोविड अस्पताल भेजे गए। इनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

गजनेर में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया था। कानपुर मंडल मेें कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पहले सरसौल, इसके बाद कन्नौज के तिर्वा, इटावा के जसवंत नगर व उसके बाद गजनेर में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराने का रोस्टर बनाया गया था। कोरोना पॉजिटिव की बढ़ते मामलों के कारण जसवंत नगर का कोविड अस्पताल फुल चल रहा है।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को इटावा से छह कोरोना संक्रमितों को गजनेर के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला संक्रामक रोग नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि इटावा से आए छह कोरोना संक्रमितों को गजनेर के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे चार वेंटिलेटर
कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए शासन से चार वेंटिलेटर जिले में भेजे गए हैं। जिला अस्पताल पुरुष अकबरपुर के सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि बुधवार को चार वेंटिलेटर आए हैं। चारों वेंटिलेटर जिला अस्पताल में ही लगवाए जाएंगे।

जांच के लिए भेजे गए 58 सैंपल
संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले से कुल 1311 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से बाहर से आए सात प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक की मौत हो चुकी है। एक ठीक हुआ है। पांच एक्टिव केस हैं। बुधवार को 58 संदिग्धों ने सैंपल जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed