फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin uncle raped minor niece,  even threatened to kill, Police registered a case and started investigation

मामा बना हैवान: नाबालिग भांजी से किया रेप, धमकाकर कई दिनों तक लूटी आबरू, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा

Sun, 12 May 2024 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 May 2024 09:26 AM IST
सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में चचेरे मामा ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cousin uncle raped minor niece,  even threatened to kill, Police registered a case and started investigation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे मामा ने नाबालिग भांजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने भांजी की तहरीर पर मामा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव ही निवासी चचेरे मामा अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में वह घर में अकेली थी। उसकी चाची के भाई अमरपाल पड़ोस के मकान में रहते हैं और अचानक घर आ गए।

विज्ञापन

अमरपाल ने उसको अकेला पाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अमरपाल ने कई बार धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पिता व मां भाइयों के साथ दिल्ली आकर रहने लगी। पिता दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

किशोरी ने मामा के दुष्कर्म करने की बात बयां की
इसी बीच उसकी तबियत खराब हो गई। सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से वह परेशान रहने लगी। भाई के जोर डालने पर किशोरी ने मामा के दुष्कर्म करने की बात बता दी। भाई ने चाइल्ड केयर पर फोन करके जानकारी की। चाइल्ड केयर के सदस्यों के काउंसलिंग करने पर उसने पूरी घटना बयां कर दी।

विज्ञापन

दिल्ली में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा
दिल्ली के जनपद साउथ ईस्ट थाना गोविंदपुरी में मुकदमा दर्ज कर पत्रावली मोहम्मदाबाद कोतवाली भेजी गई। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दिल्ली में दर्ज हुआ था। पत्रावली मिलने पर कोतवाली में अपराध संख्या में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed